भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की कमान संभालेंगे अनिल पुसदकर, प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए RV CG News के संपादक राजू वासवानी, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी; पत्रकार हितों को मिलेगी नई मजबूती और दिशा

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की कमान संभालेंगे अनिल पुसदकर, प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए RV CG News के संपादक राजू वासवानी, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी; पत्रकार हितों को मिलेगी नई मजबूती और दिशा

RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611 भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ इकाई की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित संगठन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं मनीष शरण (बिलासपुर) को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में जावेद अली जैदी एवं लवलेश द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विक्की पंजवानी को प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेशभर के पत्रकारों को मिला प्रतिनिधित्व संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न संभागों एवं जिलों से पत्रकारों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रदेश सचिव पद पर उमाकांत पांडे (अंबिकापुर), अब्दुल सुल्तान (कोरबा), पवन ठाकुर (रायपुर) तथा सतीश साहू (जगदलपुर) को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रदेश सह सचिव के रूप में नेमिश अग्रवाल (राजनांदगांव), आशीष बंगानी (धमतरी), हितेश साहू (दुर्ग) एवं संजय गुप्ता (कवर्धा) को दायित्व सौंपा गया है। सोशल मीडिया एवं महिला प्रकोष्ठ को भी मिला सशक्त प्रतिनिधित्व संगठन की डिजिटल एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पंकज विश्वकर्मा एवं वैभव चौधरी (धमतरी) को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं निशा द्विवेदी को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल हुए अनेक वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में RV CG News के संपादक राजू वासवानी, मुकेश वर्मा, भीमराव चंद्रिकापुरे, काशीनाथ प्रसाद, संतोष साहू, प्रकाश सिंह यादव, होरीलाल जायसवाल, विद्याभूषण, सजी मैथ्यू, सतीश गुप्ता, गुड्डू बैरागी, विजय देवांगन, मुकेश सुमन एवं संजय वीरनानी को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रदेशभर के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संगठन से जुड़े पत्रकारों ने विश्वास जताया है कि नई टीम पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

← Back to Home